Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उज्‍जैन सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार की नामांकन रैली में शाम‍िल हुए सचिन पायलट

31

उज्जैन । राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट गुरुवार सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्‍होंने उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे तराना के विधायक महेश परमार के समर्थन में शहीद पार्क पर कांग्रेस द्वारा रखी गई आमसभा को संबोधित किया। आज ही महेश परमार नामांकन की शेष औपचारिकता भी पूरी करेंगे। इस अवसर रैली भी निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सचिन पायलट ने कहा कि अब देश में लोग वादों और आश्‍वासनों से ऊब चुके हैं। अब बदलाव का वातावरण है। उन्‍होंने अपने संबोधन में भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तन्खा जी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव जी ने उज्जैन लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री महेश परमार जी की नामांकन रैली को संबोधित किया।

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, अरुण यादव, विवेक तन्खा भी शामिल हुए। सभा उपरांत नामांकन रैली निकली। महेश परमार एक बार फिर अपना नामांकन फार्म विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन पहुंचकर जमा करेंगे। वे इस बार नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र भी जमा करेंगे। वो शपथ पत्र, जिसमें उनकी आय, संपत्ति और उन पर दर्ज अपराध की जानकारी होगी।

दिन भर चला तैयारियों का दौर

जनसभा, रैली के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं। मंगलवार, बुधवार को कई बैठकों का दौर चला। महेश परमार देर रात तक बैठकों में शामिल हुए और तैयारियों की समीक्षा की। नामांकन रैली में उज्जैन सहित सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.