Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...

जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार…

91

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आने वाले बुदनी में मोर का शिकार करते हुए दो युवकों को वन अमले ने पकड़ लिया है। आपको बता दें कि दोनों युवकों को भेरूंदा अंतर्गत वन परिक्षेत्र लाड़कुई वन क्षेत्र में मोर का शिकार करते हुए पकड़ा है। वहीं जानकारी देते हुए परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश उईके ने बताया कि वन मंडलाधिकारी मंगल सिंह डाबर द्वारा बताया गया था कि वन क्षेत्र श्यामपुर सबरेंज की बीट निमोटा के राजस्व क्षेत्र में मोर के शिकार की जानकारी मिली है।

वन मंडलाधिकारी मंगल सिंह डाबर के निर्देश पर वन अमले को सूचना दी गई, जिस पर परिक्षेत्र अधिकारी के साथ वन कर्मी द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो कुछ लोग मोर का शिकार कर रहे थे। इस दौरान वन अमले द्वारा घेराबंदी कर शिकारियों को पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें दो आरोपियों को हिरासत मे लिया गया, तो वहीं अन्य 6 लोग भागने में सफल हो गए।

मृत मादा मोर के शव को वन परिक्षेत्र लाड़कुई लाया गया, जहां डाॅक्टर हिमांशुृ सुले द्वारा मोर का परीक्षण किया गया। इस दौरान डाॅक्टर सुले ने बताया कि मादा मोर का शिकार किया गया है। जिसमें दूर से किसी चीज से हमला करने के निशान दिखाई दे रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.