Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जो गधे लग रहे उन्हें 10 में से 2 नंबर दिए जाएं…MGM मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कथित ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

38

इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (MGM मेडिकल कॉलेज) के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे छात्रों को कम नंबर देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वे ऑडियो में कह रहे हैं कि सिर्फ 70 फीसदी छात्रों को पास किया जाए। जो गधे हो उन्हें 10 में से 2 ही अंक दिए जाएं। बता दे पिछले दिनों छात्रों ने इसी कॉलेज में प्रदर्शन कर फर्जी नंबर देने के आरोप भी लगाए थे। पंजाब केसरी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

प्रदेश में चिकित्सय शिक्षा में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अब विवादों के घेरे में नजर आ रहा है। कॉलेज के प्रोफेसर और सर्जरी HOD डॉ. मनीष कौशल का कथित ऑडियो को लेकर हड़कंप मच हुआ है। जिसमें वे छात्रों को कम नंबर देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। यह ऑडियो कितने दिन पुराना है, यह अभी साफ नहीं हुआ है। वही ऑडियो को लेकर कौशल का कहना है कि ऑडियो में मेरी ही आवाज है, लेकिन यह जनरल बातचीत के दौरान का है। साथ ही यह ऑडियो आधा ही सच है और इसमें कुछ बातों में छेड़छाड़ की है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रमुख ने विभाग अध्यक्ष से बात कर टिप्पणी करने की बात कही है।

ये है ऑडियो में…

ऑडियो में डॉ. कौशल किसी दूसरे शख्स से बात कर रहे हैं, जिसमें वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ‘जैसे आप पहले 100% रिजल्ट देते थे। अब इस साल 70 से 80% तक रिजल्ट दो। 10% स्टूडेंट्स जो अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, उनके नंबर बढ़ाओ। मतलब ऐसा नहीं है। जैसे अपन ने देख लिया कि जो 10% स्टूडेंट्स अच्छा नहीं कर रहे हैं, उनके एकदम नंबर बढ़ा देते हैं। ज्यादातर अपने हाथों में 10 नंबर में से नंबर देना होता है तो अपन 5-6 नंबर देते हैं। उसको चेंज करके 2 नंबर भी दो, अगर वह आपको बिल्कुल ही गधा लग रहा है। ऐसे ही 10 में से 9 नंबर भी दो। अपन यह चाह रहे हैं कि बाकी सभी से कोई मतलब नहीं है। जिनके 60% से ऊपर आते हैं, उनको छांट लेते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.