Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

मुरैना सीट पर हिंसक हुई चुनावी जंग, कांग्रेस प्रत्याशी के भाई पर फायरिंग…

33

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई पर चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर की है। घटना मुरैना जिले के रूअर गांव की है। आपको बता दें कि नरेंद्र सिंह सिकरवार अपने साथियों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान सोनू तोमर नाम के आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रूअर गांव के रहने वाले गुड्डू तोमर पर फायरिंग कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने साथ सुरक्षित थाने लाई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जिसमें मुख्य आरोपी सोनू नाम के आरोपी को बनाया गया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने एक वीडियो जारी किया है और कहा है कि मेरे परिवार के लोग प्रचार कर रहे हैं और उन पर हमला हुआ है। यह हमला कांग्रेस पर नहीं लोकतंत्र पर किया गया है। बीजेपी हार के डर से ऐसे हमले करवा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.