Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति

50

विदिशा। 18 वर्षों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अब विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बने शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति में बीते पांच माह के दौरान 21 लाख रुपये की वृद्धि हुई है, वहीं उनकी पत्नी साधना सिंह की संपत्ति मे भी 15 लाख रुपये का इजाफा हुआ है।

शिवराज ने शुक्रवार को रायसेन में अपना नामांकन पत्र जमा किया है। इसके साथ दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 3 करोड़ 42 लाख रुपये दर्शाई है, जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर में विधानसभा चुनाव के दौरान बुधनी से प्रत्याशी के तौर पर जमा कराए गए हलफनामे में शिवराज ने अपनी चल–अचल संपत्ति 3 करोड़ 21 लाख रुपये बताई थी।

इस बार लोकसभा चुनाव के लिए दी गई जानकारी में भी उन्होंने आय विवरणी में वर्ष 2021–22 की तुलना में वर्ष 2022– 23 की आय में दो लाख रुपये की कमी बताई है। शपथ पत्र के अनुसार शिवराज के पास एक करोड़ 24 लाख रुपये की चल और दो करोड़ 17 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

उन पर किसी बैंक का कर्ज नहीं है। वहीं उनकी पत्नी साधना सिंह के पास एक करोड़ 17 लाख रुपये की चल और चार करोड़ 39 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। साधना सिंह के नाम 64 लाख रुपये का कर्ज है।

शिवराज के पास नहीं है कार

विदिशा संसदीय क्षेत्र से पांच बार सांसद रहे और 18 वर्षों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह के पास स्वयं की एक भी कार नहीं है। उनकी पत्नी साधना सिंह के नाम एक एंबेसडर कार है। शस्त्र के रूप में शिवराज के पास एक रिवाल्वर है। उनके पास 96 तोला सोने के जेवर और पत्नी साधना सिंह के पास 535 ग्राम सोने के जेवरात है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.