Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

मतदान सामग्री वितरण के दौरान बिगड़ी कर्मचारी की तबीयत ,इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत..

39

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मतदान ड्यूटी के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दल बूथों के लिए रवाना हो रहा था। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई है। मृतक का नाम मनीराम कांवरे है जो रामनगर क्षेत्र के ग्राम नकावल का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि कर्मचारी की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि की जाएगी।

आपको बता दें की 18 अप्रैल को निर्वाचन हेतु शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी हर बूथों तक मत पेटियां पहुंचाने के लिए लगाई गई है। मंडला के शासकीय पॉलिटेक्निक परिसर में कर्मचारियों के आने का तांता लगा हुआ है। 18 अप्रैल की सुबह ड्यूटी में आए एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी मनीराम की अचानक तबियत बिगड़ी थी और शासकीय अस्पताल उनको ले जाया गया यहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना पर जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। इस मामले में कलेक्टर  सलोनी सिडाना ने मनीराम के परिजनों को प्राथमिक तौर पर तुरंत 50 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.