Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

350 करोड़ के बजट वाली अक्षय कुमार की BMCM 4 दिनों में 50 करोड़ भी नहीं कमा सकी, कैसे पार लगेगी नैया

83

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का हाल पहले वीकेंड में ही बेहाल होता नजर आ रहा है. फिल्म को पहले वीकेंड में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है. जहां आजकल बड़े स्टार्स की फिल्में एक दिन में 50-100 करोड़ कमा लेती हैं और कई दिनों तक अच्छी कमाई करती हैं वहीं ईद जैसे बड़े त्योहार के मौके पर भी ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन तो आ गया है. ये कलेक्शन काफी शानदार तो नहीं कहा जाएगा. आइये जानते हैं कि आखिर इस फिल्म ने 4 दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है.

बजट के हिसाब से कमाई ढेला भर भी नहीं

फिल्म का बजट 350 करोड़ का बताया जा रहा है. लेकिन बजट तो अभी बहुत दूर है. कोई भी फिल्म सबसे ज्यादा कमाई अपने पहले वीकेंड में कर जाती है. ऐसे में इस फिल्म ने तो अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ भी नहीं कमा सकी है. जबकी फिल्म को ईद के त्योहार के रूप में एक्सटेंडेड केमियो मिला था. इसके बाद भी फिल्म का ये हाल इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि फिल्म की नैया अब राम के भरोसे है. सीधे शब्दों में कहा जाए तो अब कोई करिश्मा ही इस फिल्म को फ्लॉप होने से बचा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.