Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली में लगने वाला है राष्ट्रपति शासन… AAP का दावा- रची जा रही बड़ी साजिश

37

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया. आतिशी ने कहा कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है. हमें विश्वनीय सूत्रों से पता चला है कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने प्रेस वार्ता की.

इस दौरान आतिशी ने बताया कि राष्ट्रपति शासन लगाने के संकेत इस बात से मिल रहे हैं कि किसी भी IAS अधिकारी की पोस्टिंग जो गृह मंत्रालय करता है, वो अब नहीं की जा रही है. पिछले कुछ दिनों से किसी सीनियर अधिकारी की पोस्टिंग दिल्ली में नहीं हो रही है. कई विभाग खाली हैं, जहां अधिकारी मौजूद नहीं है.

आतिशी ने बताया राष्ट्रपति शासन लगने के संकेत

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी बिना किसी वजह से गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख रहे हैं कि सरकार काम नहीं कर रही है. मुख्यमंत्री केजरीवाल के पर्सनल सचिव को भी बेवजह हटाया जा रहा है. ये सारे संकेत है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी चल रही है. अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र प्लान किया जा रहा है.

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी होगा

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी और असंवैधानिक होगा. दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल जी को बहुमत दिया है. 17 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत साबित किया था. जब तक अरविंद केजरीवाल के पास बहुमत है तब तक राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया जा सकता. ये जनता के बहुमत का अपमान है.

सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे

आतिशी ने कहा कि 2016 में उत्तराखंड में भी ऐसा किया गया था जोकि गैरकानूनी था. दिल्ली के लोगों को डरना नहीं है. इस लड़ाई को हम सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे. दिल्ली वालों का हक मरने नहीं देंगे. दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपए महीना दिलाएंगे.

दिल्ली के LG ने केजरीवाल के सचिव को हटाया

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को उनके पद से हटा दिया था. कुछ दिन पहले ED ने विभव कुमार से पूछताछ की थी. ईडी ने 8 अप्रैल को आबकारी मामले में विभव कुमार से करीब 4 घंटों की पूछताछ की थी. जल बोर्ड घोटाले में भी जांच एजेंसी उनके घर के छापेमारी की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.