Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

51

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग ने राहत वाली खबर दी है. मौसम विभाग ने बताया कि इन राज्यों में मौसम पलटी मारने वाला है. विभाग के मुताबिक, दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

मध्य प्रदेश और झारखंड समेत मध्य भारत के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. विभाग की माने तो आज यानि 12 अप्रैल को भी इन राज्यों में बारिश होने की संभावना है. इनके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और अंडमान-निकोबार आईलैंड में 12 और 13 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. साथ ही केरल, माहे, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में भी अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई गई है.

ओलावृष्टि और बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. 12 और 13 अप्रैल को मराठवाड़ा में ऐसा मौसम बन सकता है. वहीं 12 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार हैं.

यूपी और दिल्ली का हाल

जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 13 से 15 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है. इसके अलावा 15 अप्रैल तक राजस्थान में बारिश हो सकती है. विभाग की माने तो 13 और 14 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में और हिमाचल प्रदेश में 14 अप्रैल को बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं राजधानी दिल्ली में 12 से लेकर 15 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं.

बिहार का मौसम

विभाग के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना में भी आज बादल छाए रहने की संभावना है. यहां आज दोपहर और शाम के समय हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है. मौसम विभाग की माने तो 15 अप्रैल तक राजधानी में मौसम का हाल यही रहने वाला है, जिससे बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.