Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

बाराबंकी: नहाने के दौरान 5 बच्चे नदी में डूबे, दो के शव मिले…तीन की तलाश में जुटे गोताखोर

33

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नहाते समय 5 बच्चे नदी में डूब गए। आस-पास के लोगों ने शोर मचाया तो मौजूद मल्लाह तत्काल नदी में कूद गए। उसके बाद दो बच्चों के शव को नदी से बरामद कर लिया गया, जबकि तीन की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि दिन दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं दोनों आपस में सगे भाई हैं।

बताया जा रहा है कि टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के चिर्रा गांव में गांव के रहने वाले 26 वर्षीय नूर आलम, 15 वर्षीय अहम रजा, 12 वर्षीय साद अहमद, 10 वर्षीय अमान और 12 वर्षीय हमजा आदि कुल पांच बच्चे घाघरा नदी में नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि घाघरा नदी में नहाते समय पांचों बच्चे गहरे पानी में चले गए और एक के बाद एक सभी डूबने लगे। बच्चों को घाघरा नदी में डूबता देख आसपास मौजूद लोग शोर मचाए। जिसके बाद मौके पर मौजूद मल्लाह नदी में कूदे। जिसके बाद दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि अन्य बच्चों की तलाश की जा रही है।

इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। नदी में गोताखोरों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है। बता दें कि दोनों अपने रिश्तेदारी के बच्चों के साथ घाघरा नदी में नहाने के लिए आए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.