Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रीवा में IPL सट्टे का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक करोड़ 29 लाख रुपए किए जब्त, एक गिरफ्तार

42

रीवा।: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 29 लाख रुपए जब्त किए हैं। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आईपीएल में करोड़ों के सट्टे का खेल खिला रहा था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया है, इस पूरी कार्यवाही के साथ ही नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई।

इन दिनों इंडियन प्रीमियर लिग के क्रिकेट मैच चल रहे हैं। जिसमें करोड़ों का सट्टा लगाया जा रहा है। रीवा में लंबे समय से आईपीएल में सट्टे का खेल होता रहा है। लेकिन पुलिस सट्टा किंग व इनके ठिकाने तक नहीं पहुंच पाई। एक दिन पहले पुलिस को आईपीएल सट्टे की जानकारी मुखबिर से मिली तो पुलिस कप्तान के निर्देश पर टीम बनाकर शहर के कई ठिकानों पर दबिश दी गई।

शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत पद्मधर कॉलोनी के एक मकान पर सट्टे के खेल के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, सट्टा किंग के पास से 1 करोड़ 29 लाख रुपए बरामद होने के साथ ही ऑनलाइन सट्टा खिलाने के अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि एक बड़ी गैंग का खुलासा हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.