Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

रांची में बदमाशों का तांडव, SSB जवान की पत्नी को गोलियों से भूना, पिता ने दामाद पर लगाए आरोप

53

झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एसएसबी जवान की पत्नी की दिन-दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है. वह स्कूटी से जा रही थी, इस दौरान रास्ते में उसे अपराधियों ने घेर लिया और वारदात को अंजाम दिया. वहीं परिवार वालों का आरोप है कि महिला की हत्या उसी के पति यानि एसएसबी जवान ने ही कराई है. मृतका के पति का किसी के साथ अफेयर चल रहा था. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

मृतक महिला का नाम गीता टोप्पो है. इनके पति का नाम विजय भगत है. विजय भगत, सुरक्षा बल के जवान हैं, जो कि बिहार के गया जिले में पोस्टिड हैं. घटना रांची के मांडर टांगरबसली मुख्य पथ पर बूढ़ा खुखरा के पास कंजिया पुल के पास घटी है. यहां से गीता अपनी स्कूटी पर बैठकर किसी काम से जा रही थी. इस दौरान वह मांडर से बूढ़ा खुखरा की तरफ जा रही थी.

यहां कुछ हमलावर घात लगाकर छिपे बैठे थे. जैसै ही गीता उस रास्ते से गुजरी वैसे ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसका रास्ता रोक लिया और गीता की कनपटी पर गोली मार दी. हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग खड़े हुए.इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में गोलियां चलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने गीता को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को कॉल कर सूचना दी. अस्पताल में पहुंचने पर इलाज के दौरान गीता की मौत हो गई. मृतका की उम्र 32 साल के आसपास बताई गई है.

परिवार वालों ने लगाए ये आरोप

वहीं गीता की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार वालों ने गीता की मौत का आरोप उसके पति यानि विजय भगत पर लगाया है. मृतक गीता के परिवार वालों के मुताबिक, विजय भगत का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहता था. वह अपनी पत्नी को जान से मरवाने की धमकी भी देता था.

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस की टीम घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. मृतक महिला के पति की बिहार के गया जिले में पोस्टिड हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.