Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

कोटा से लापता हुई शिवपुरी की छात्रा इंदौर में मिली, रची थी खुद के किडनैप की चौंकाने वाली कहानी….

39

इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी बनाने वाली छात्रा को बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि छात्रा ने एक युवक मित्र के साथ कमरा किराए पर दो दिन पहले लिया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच को मुखबीर से सूचना मिली, क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची और छात्रा और उसके मित्र को खुड़ेल थाना क्षेत्र में आने वाले गांव से पकड़ा है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती कॉलोनी में रहने के लिए आए हैं जो संदिग्ध नजर आ रहे हैं।

इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने इसकी जानकारी कोटा पुलिस को भी दे दी है। आपको बता दें कि शिवपुरी की रहने वाली छात्रा ने विदेश जाने के लिए अपने खुद के अपहरण की कहानी रची थी। इसके बाद कोटा पुलिस लगातार युवती की तलाश कर रही थी। इस पूरे मामले का खुलासा इंदौर में युवती के हॉस्टल के एक दोस्त ने किया था। इसके बाद से ही युवती और उसका दोस्त हर्षित गायब था।

बताया जा रहा है कि युवती ने काफी समय अमृतसर में भी बिताया। छात्रा के पैसे खत्म हो गए थे जिसके बाद अमृतसर में वह गुरुद्वारे में रह रही थी। आपको बता दें की छात्रा 20 मार्च को अपने दोस्त के साथ अमृतसर के लिए निकली थी। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था और दो दिन पहले ही दोनों फिर इंदौर पहुंचे और शिवाजी नगर में छात्रा ने सहेली की मदद से किराए पर कमरा लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.