Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News Today: हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! PMLA विशेष अदालत में वर्चुअली पेश होंगे सीएम हेमंत... Jharkhand Tribal Empowerment: मोटे अनाज से बदलेगी आदिवासी महिलाओं की तकदीर; SBI और CSIR-CIMFR लेडीज ... Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज छाए रहेंगे बादल; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट... Jharkhand Political News: 'कोयला नहीं मिट्टी से बना हूं'; धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो पर बरसे डुमरी ... DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को...

जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्‍मेलन में बोले जेपी नड्डा- पीएम मोदी ने समाप्‍त की परिवारवाद की राजनीति

40

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज जबलपुर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। प्र‍बुद्धजनों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने देश में परिवारवाद की राजनीति को समाप्‍त कर दिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की राजनीति‍ सबको साथ लेकर चलने की है। हमारा लक्ष्‍य सबका साथ, सबका विकास है।

मैं कार्यकर्ता के नाते अपील करने आया हूँ

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रानीदुर्गावती को किया नमन करते हुए कहा कि मैं कार्यकर्ता के नाते अपील करने आया हूँ। समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को आशीर्वाद मिले। हमारी पार्टी को मजबूती मिलना समय की आवश्यकता है। ये बात हम सभी मानते हैं। हमे ऐसी मानसिकता में पहुंचा दिया गया था कि हमने ऐसे ही चलना होगा। एक साधारण मनुष्य के मन में बैठा गया था कि बदलाव नामुमकिन हैं, लेकिन मोदी के कार्यकाल में ये मानसिकता बदली हैं।

मोदी ने राजनीति की परि‍भाषा को बदल डाला

नड्डा बोले- पहले जाति देखकर राजनीति होती थी,जातिवादी चुनाव जीतने की आधार माना जाता था, परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति चलती थी,मोदी के आने के बाद जातिवाद परिवारवाद वोट बैंक की राजनीति को खत्म किया है। मोदी ने राजनीति की परि‍भाषा को बदल डाला है।

मोदी ने कोरोना से लड़ा भी और विकास भी किया

हमने कोरोना में लॉक डाउन लगाने का सख्त फैसला लिया। मोदी ने कोरोना से लड़ना भी और विकास भी किया। हमने रिकॉर्ड समय में कोरोना वैक्सीन बनाई और पूरे देश को वैक्सीन लगाई। मोदी टीका का नाम देकर विपक्ष बदनाम कर रहा था। देश को गुमराह करना कांग्रेस का काम है।हमने दूसरे देशों को भी वैक्सीन सप्लाई की है।

हम 3 तीसरे नंबर की इकोनॉमी बन जाएंगे

दूसरे देश आज भारत के विकास का लोहा मान रहे हैं। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाती है। कांग्रेस आज जरूर बेरोजगार हो गई है। पढ़ाई लिखाई जानकारी की हमेशा कमी रही है,यूपीए सरकार में कभी महंगाई कम नहीं हो पाई,मोदीजी के कार्यकाल में भारत का ग्रोथ रेट लगातार बढ़ा है। आज हम 5वे नंबर की इकोनॉमी बन गए हैं। आप बीजेपी को जिताएं हम 3 तीसरे नंबर की इकोनॉमी बन जाएंगे।

डॉक्टर बड़े बड़े रिसर्च करने के लिए भारत आ रहे

वर्ल्ड क्लास रिसर्च सेंटर खोले हैं। आज डॉक्टर बड़े बड़े रिसर्च करने के लिए भारत आ रहे हैं। आज नई शिक्षा नीति लागू की गई हैं। आज दुनिया का ऐसा कोई संगठन नही हैं जहां मोदी को आमंत्रित ना हो,आज जी 20 हुआ तो देश में हुआ,अंतरराष्ट्रीय नजरिए से देश बदल रहा हैं। दूसरे देशों में फंसे लोगों का लाने का काम देश ने प्राथमिकता से किया।

किसान गरीब महिलाओं की चिंता मोदी ने की

आज पाकिस्तान के साथ भारत का नाम नहीं लेता है। आज चर्चा का विषय पाकिस्तान नही होता बल्कि स्पेश की बात होती हैं। आज किसान गरीब महिलाओं की चिंता मोदी ने की हैं। आज 9 करोड़ महिलाओं को गैस का कनेक्शन दिया है।स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाया गया। 12 करोड़ इजत घर बनाए हैं। 18 हजार गाँव मे बिजली नही थी हमने बिजली पहुचाने का काम किया गया। किसानों का सम्मान निधि दी गई। नारी शक्ति बन्धन विधयक के कारण 33 प्रतिशत महिलाएं सदन में होगी। अगले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भी 33 प्रतिशत महिलाओं को स्थान मिलेगा।

इंडिया गठबंधन पर बोले-परिवार की पार्टी बनकर रह गए हैं दल

इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार से अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहा है। राहुल गांधी जमानत सोनिया गांधी जमानत बाकी जेल में केजरीवाल जेल में है। आधे जेल कुछ बेल में हैं, राजनीतिक दलों को परिवारवाद की दल बनकर रह गए हैं। दल परिवार की पार्टी बनकर रह गए हैं। सभी परिवार को बचाने में लगे हुए हैं, सभी भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.