Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...

फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 20 मोबाइल फोन सहित 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

26

फिरोजपुर: एस.एस.पी. फिरोजपुर सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार नशा तस्करों और चोर लुटेरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 2 चोर लुटेरों से स्नैचिंग किए हुए 20 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

यह जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि लखविंदर पुत्र सतपाल वासी बस्ती शेखावाली हाल अली के रोड बस्ती बाग वाली फिरोजपुर शहर और रणजीत उर्फ गोरा वासी खालसा कॉलोनी अली के रोड फिरोजपुर शहर आते जाते राहगीरों से मोबाइल फोन आदि की स्नैचिंग करते हैं और मोटरसाइकिल चोरी करने के आदी हैं जो इस समय आते-जाते लोगों से छीने हुए मोबाइल फोन बेचने के लिए टी.बी. अस्पताल फिरोजपुर शहर के पीछे ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस गुप्त सूचना और टेक्नीकल सोर्सेज के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुए नामजद चोर लुटेरों को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि डी.एस.पी. सिटी सरदार सुखविंदर सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार पकड़े गए इन स्नैचर चोर लुटेरों से पूछताछ करने उपरांत पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुल 20 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेने उपरांत इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने कहा कि फिरोजपुर शहर में सभी चोर लुटेरे और नशा तस्कर बहुत जल्द जेल की सलाखों के पीछे होंगे और किसी भी समाज विरोधी तत्वों को शहर की कानून व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.