Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन, रमेश बैस ने समाज को दिया आगे बढ़ने क... MP Voter List Update: नई मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक, 44,000 से अधिक मतदाताओं ... Shahdol News: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए प्रबंधन पर गंभीर आरोप Rewa News: रीवा में राहुल गांधी का विवादित पोस्टर, हाथ में 'इंसानी दिमाग' लिए दिखाए गए कांग्रेस नेता Lady Cop Sonali: सुरों से ट्रैफिक कंट्रोल और जज्बे से बचाई जान, महिला पुलिसकर्मी सोनाली ने पेश की मि... Leopard in Burhanpur: बुरहानपुर के बंभाड़ा में तेंदुए का हमला, मवेशी को बनाया निशाना, अलर्ट पर वन वि... MP News: मध्य प्रदेश में नहीं बिकेगी कोई सरकारी संपत्ति, वित्त मंत्री ने विधानसभा में दिया साफ जवाब दिल चीर देने वाला मंजर: अचानक पिता ने तोड़ा दम, अनजान लोगों के बीच शव को निहारता रहा 4 साल का मासूम MP News: मध्य प्रदेश में घटे मतदाता, 2 मंत्रियों को छोड़ सभी सीटों पर कम हुए वोटर, 5.39 करोड़ बचा वो... अद्भुत नजारा! खजुराहो में जब भरतनाट्यम से मंच पर उतरा 'चक्रव्यूह', अभिमन्यु के युद्ध ने दर्शकों के र...

‘सत्ता में बैठे लोग तानाशाह और घमंडी हो चुके, इन्हें जनता देगी जवाब’, इंडिया गठबंधन की रैली में बोले तेजस्वी यादव

23

दिल्ली/पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज इंडिया गठबंधन की मेगा रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने पहली रैली पटना में की, दूसरी मुंबई में की और तीसरी दिल्ली में हो रही है। देश के कोने-कोने में जहां भी हम जा रहे हैं, वहां जनता का साथ मिल रहा है।

‘ऐसा लग रहा है कि पहले से ही ईवीएम सेटिंग हो चुकी हैं’
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस हिसाब से देश को बांटने का काम किया जा रहा है, नफरत की राजनीति की जा रही है। हम चाहते हैं कि इस लड़ाई में हमें आपका साथ मिले। उन्होंने कहा कि जो लोग नारा लगाते हैं कि अबकी बार 400 पार, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे, लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है। वे(भाजपा) लोग नारा लगा रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि पहले से ही ईवीएम सेटिंग हो चुकी है। देश में अघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है। तेजस्वी यादव ने कहा मोदी जी जिस तरह आंधी की तरह आए थे, अब उसी तूफान की तरह चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग तानाशाह हो चुके हैं, घमंडी हो गए हैं, जनता इन्हें जवाब देगी।

‘मोदी जी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं’
आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोई नौकरी नहीं दी, सब कुछ का निजीकरण कर दिया। हम लोगों ने बिहार में 17 महीने में 5 लाख नौकरी देने का काम किया। आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से मिलने का समय नहीं है। मोदी जी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.