Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

‘मौत वाला केक’…खाते ही 10 साल की मासूम की मौत; बर्थडे Video में हंसती दिखी बच्ची

46

पंजाब के पटियाला में 10 साल की बच्ची की उसके जन्मदिन पर ही मौत हो गई. परिवार का दावा है कि बर्थडे में जिस केक को बच्ची ने काटा था, उसी को खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी. फिर शरीर ठंडा पड़ गया. इससे पहले कि वो उसे अस्पताल पहुंचाते, बच्ची ने दम तोड़ दिया. बच्ची के परिवार ने बताया कि बर्थडे पर केक ऑनलाइन मंगवाया गया था. मौत से चंद घंटे पहले का बच्ची का वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें केक काटते वक्त बच्ची काफी खुश नजर आई.

पुलिस ने बताया कि उनके संझान में यह मामला आया है. केक कहां से आया था, इसकी जांच की जाएगी. साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 10 साल की मासूम बच्ची का नाम मानवी था. पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की है.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वीडियो वायरल हुआ है, उसने बच्ची के दादा कहते हैं, ‘हमने 6 बजे ऑनलाइन केक मंगाया, जो कि सवा 6 बजे पहुंचा. सवा 7 बजे मानवी ने केक काटा. उसे खाने के बाद घर के सभी लोगों की सेहत खराब हो गई. चक्कर सा आने लगा. मानवी और उसकी छोटी बहन को भी उल्टियां होने लगीं. छोटी बहन द्वारा खाया गया केक उल्टी के जरिए निकल गया.’

उन्होंने बताया, ”मानवी को भी उल्टी हुई लेकिन केक नहीं निकल पाया. उसके मुंह से दो बार झाग निकला. हमें लगा कि मामूली उल्टी है. इसके बाद ठीक हो जाएगी. फिर वो सो गई. इसके बाद उसने उठकर पानी मांगा. बोली कि गला सूख रहा है. प्यास बहुत लग रही है. फिर वो सो गई. सुबह करीब 4 बजे हमने देखा वो ठंडी पड़ी थी. हम उसे अस्पताल ले गए. उधर डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगाई. ईसीजी की. कहा कि उसकी मौत हो गई है.’

बच्ची के दादा ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जताई है. फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.