Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ... Indore Cleanliness News: सफाई मित्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कचरे के बीच पोस्टर लगाकर नगर निगम... Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ...

अर्धनग्न होकर स्पा सेंटर में घुसे 3 पुलिसवाले, लेडी स्टाफ से बोले- ये लो रुपए और वो वाली सर्विस दो

52

ग्वालियर: ग्वालियर में पुलिस वालों की एक बेहद हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। जहां 3 पुलिसवाले अर्धनग्न होकर एक स्पा सेंटर में जा घुसे। पुलिसवालों को इस हालत में देख स्पा सेंटर का लेडी स्टाफ असहज हो गया। पुलिस वालों पर आरोप है कि उन्होंने स्टाफ से अश्लील डिमांड की और उनके साथ गलत व्यवहार किया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में पुलिसकर्मियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम 26 मार्च की शाम का है। जहां ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में संचालित स्पा सेंटर के बाहर एक कार में मुरैना के ट्रैफिक थाने के तीन पुलिसकर्मी राजकुमार गुर्जर, नरेंद्र और आशुतोष सिंह पहुंचे। तीनों ने कार से उतरकर अपनी वर्दी उतारी और कार में रख दी। इसके बाद तीनों आरक्षक स्पा सेंटर के अंदर पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों को अर्धनग्न अवस्था में देखकर स्पा सेंटर का महिला स्टाफ हैरान रह गया। स्पा सेंटर की संचालिका समेत महिला स्टाफ का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की और उनसे अश्लील डिमांड करने लगे। ये रुपए पकड़ों और वो वाली सर्विस चाहिए।

ग्वालियर पुलिस ने तीनों आरक्षकों के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एडिशनल एसपी सियाज केएम का कहना है कि स्पा सेंटर की संचालिका की शिकायत पर से एफआईआर दर्ज करने के बाद मुरैना के ट्रैफिक थाने में पदस्थ तीनों आरक्षकों की पहचान भी कर ली है।  उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.