Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जीवित रहते छपवा दिए खुद की तेरहवीं के कार्ड , जीते जी तेरहवीं भोज करा रहे रिटायर्ड शिक्षक , जानिए क्या है पूरा मामला..

66

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में फुटेरा क्रमांक 1 में रहने वाले जयप्रकाश सोनी ने अपनी खुद की तेरहवीं के कार्ड छपवा दिए हैं। आपको बता दें की जयप्रकाश सोनी रिटायर्ड शिक्षक हैं और वह जीते जी खुद की तेरहवीं करा रहे हैं। 31 मार्च को उन्होंने एक भोज का भी आयोजन किया है। जिसमें समाज के लोग और परिवार और रिश्तेदारों को बुलाया गया है।

रिटायर्ड शिक्षक जयप्रकाश सोनी का कहना है कि उन्होंने कथा सुनी थी तब उनको समझ में आ गया कि संसार में सब कुछ झूठ है। उनके मन में ख्याल आया कि उनको जीवित रहते ही अपने सामने अपनी खुद की तेरहवीं करनी है। रिटायर्ड शिक्षक का कहना है कि उनके इस काम में उनका साथ उनका बेटा और उनकी पत्नी भी दे रहे हैं।

रिटायर्ड शिक्षक जयप्रकाश सोनी का कहना है कि उन्हें कोई परवाह नहीं है उनके मन में जो आया है वह कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी के ससुराल वालों को भी नेता दिया है। जयप्रकाश सोनी का कहना है कि वह अपने सामने अपनी तेरहवीं करना चाहते हैं। इसमें वह अपने परिचितों और रिश्तेदारों और दोस्त यारों को भोज के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.