Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

दो सगी बहनें समेत 4 लोगों की नदी में डूबने से हुई मौत, पिकनिक मनाने आए थे सभी..

18

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में पिकनिक मनाने के लिए गए 8 दोस्तों में से चार की नदी में डूबने से मौत हो गई है। दोस्तों का यह ग्रुप शहडोल से आया था और सोन नदी के चकदेही घाट पर पहुंचा था। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला गया बताया जा रहा है कि नदी के बीच जाकर फोटो खींचने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई ,फिलहाल पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में दो युवतियां आपस में सगी बहनें बताई जा रही हैं फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि दो लड़कियां और दो लड़के फोटो खींचने के लिए नदी में उतरे थे।

 देखते ही देखते वह गहरे पानी में चले गए और डूबते चले गए। उनको डूबता देख बाकी के दोस्तों ने शोर मचाया और मदद मांगी तीन शवों को बाहर निकाल लिया गया। एक शव नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई जिसके बाद चौथा शव भी बाहर निकाला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.