Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भाजपा नेता पर हत्या का मामला दर्ज

60

छतरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग महोबा रोड़ आरटीओ के पास होली मिलने के बहाने 28 वर्षीय प्रापर्टी डीलर हरिओम शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पहले गले लगाया फिर पीछे से गोली मार दी। घटना के बाद हरिओम को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के स्वजनों ने भाजपा नेता पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त भाजपा नेता पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता सहित चार लोग शामिल हैं। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना सोमवार दोपहर के समय की है। सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र में इस गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया था। पहले उसे गले लगाया और पीछे से गोली मार दी।
हत्या के पीछे प्रापर्टी के लेन देन का मामला बताया गया है। जब घटना को अंजाम दिया गया था तब आरोपित अभिषेक परिहार, आकाश यादव और रासू वहीं मौजूद थे। उन्होंने हरिओम को फोन लगाया। कहा कि अब अपना समझौता हो गया है। आओ मिलकर साथ में होली मनाएंगे। हरिओम वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसे गले लगाया। इस दौरान आरोपित ने हरिओम को गोली मार दी। पहली गोली गर्दन के पीछे सिर में लगी और दूसरी गोली कनपटी पर।

प्रापर्टी डीलर मृतक हरिओम शुक्ला के भाई दीपक शुक्ला ने घटना को लेकर आरोप लगाया कि आकाश यादव ने गोली चलाई। जिससे हरिओम की मौत हुई। दीपक के अनुसार आरोपियों ने पहले भी उनके घर पर गोली चलवाई थी। जिसकी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन आरोपित भाजपा नेता होने के कारण पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।

मौके से चार बाइक और एक जिप्सी कार जब्त

वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी अगम जैन, एएसपी विक्रम सिंह और सीएसपी अमित मिश्रा समेत सिटी कोतवाली, ओरछा थाना, सिविल लाइन, यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से चार बाइक और एक जिप्सी कार जब्त की है।

एक माह में दूसरा गोलीकांड

छतरपुर जिले में एक माह के अंदर यह दूसरी हत्या का मामला आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बाहरी बदमाश अवैध हथियार लेकर घूमते रहते हैं। जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। अब यही बदमाश लोगों की जान ले रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले माह बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें शूटरों को बुलाया गया था। इस मामले से जुड़े बदमाश अभी फरार हैं।

इनका कहना है

प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में स्वजनों ने आरोप लगाया था जिसे लेकर भाजपा नेता पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले से जुड़े कुछ आरोपित पकड़ में आ चुके हैं।

विक्रम सिंह, एएसपी, छतरपुर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.