Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

सरकार में आते ही लाएंगे रोजगार क्रांति…राहुल बोले- पेपर लीक की परेशानी से भी दिलाएंगे निजात

44

लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है, सभी राजनीतिक पार्टियां आपने अपने दांव चलने से पीछे नहीं हट रहीं हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने सरकार पर रोजगार के लिए निशाना साधा है. उन्होंने कहा अगर उनकी सरकार आती है तो वो सभी खाली पड़े सरकारी पदों को भरेंगे. पेपर लीक जैसी समस्याओं के लिए भी एक सख्त कानून बनायेंगे.

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने लिखा आज हर युवा की जुबान पर एक ही सवाल है क्या उनके लिए सरकार के पास कोई योजना भी थी? आगे उन्होंने लिखा गली-गली, गांव-गांव बीजेपी वालों से पूछा जा रहा है कि उन्होंने हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का झूठ क्यों बोला गया था? उनका मानना है सरकार युवाओं को भटका रही है.

कांग्रेस की गारंटी

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट का सहारा लेते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कांग्रेस ने युवा न्याय की योजना के तहत क्रांति लाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा हमारी गारंटी है कि सरकार बनते ही हम खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरेंगे. हर शिक्षित युवा को पहली नौकरी पक्की योजना के तहत 1 लाख रू सालाना की नौकरी देंगे. पेपर लीक से परेशान युवाओं को रिझाने के लिए उन्होंने कहा हमारी सरकार आते ही हम कानून बना कर पेपर लीक से भी मुक्ति दिलाएंगे. आपको बता दे उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे बड़े राज्यों में पिछले कई सालों पेपर लीक एक बड़ी समस्या बन चुकी है.

तोड़ना होगा भ्रम का जाल

राहुल गांधी ने आगे ट्वीट में लिखा कि ये वक्त दो विचारधाराओं की नीतियों के फर्क को पहचानने का है. कांग्रेस युवाओं का भविष्य बनाना चाहती है और भाजपा उन्हें भटकाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा अगर हमें रोजगार की क्रांति लानी है तो युवाओं को इस भ्रम का जाल तोड़ना होगा और अपने हाथों की तकदीर बदलनी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.