Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

मंडी छोटी काशी है, इतनी भद्दी टिप्पणी कष्टदायक…सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर कंगना रनौत

41

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उतारा है. टिकट मिलने के बाद से ही कंगना चर्चा में हैं. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना को लेकर विवादित पोस्ट किया गया. इन सबके बीच, कंगना दिल्ली आ रही हैं. वह मंगलवार को बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकती हैं.

कंगना रनौत ने जेपी नड्डा से मिलने का वक्त मांगा है. आज रात 8.30 बजे उनकी जेपी नड्डा से मुलाकात हो सकती है. दिल्ली पहुंचने से पहले कंगना ने सुप्रिया श्रीनेत की विवादित टिप्पणी पर कहा कि मंडी को छोटा काशी कहा जाता है. किसी भी महिला को अपमानित करना ठीक नहीं है. हम सब मंडिवासियों को दुख हुआ है.

उन्होंने कहा कि मुझे नड्डा जी ने दिल्ली बुलाया है. उनसे मिलने के बाद आगे बोलूंगी. मैं एक अभिनेत्री हूं और किसी महिला को अपमानित करना ठीक नहीं है. मंडी पर इतनी भद्र टिपणी से कष्ट हुआ है. बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि एक अभिनेत्री और महिला होने के नाते या फिर तमाम महिलाएं जिनका कोई भी पेशा हो, वे सभी महिला सम्मान की पात्र हैं. किसी भी महिला को अपमानित करना गलत है. मंडी के बारे में इतनी भद्दी टिप्पणी करना कष्टदायक है.

कंगना इससे पहले भी इस मामले पर बयान दे चुकी हैं. उन्होंने सुप्रिया श्रीनेत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं और हर महिला सम्मान की हकदार है.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं की भूमिका निभाई है. रानी में एक भोली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में एक राक्षसी तक. थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तो रज्जो में वेश्या का किरदार.

NCW ने दर्ज कराई शिकायत

वहीं, इस मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. श्रीनेत के अकाउंट से कंगना रनौत के बारे में कथित आपत्तिजनक पोस्ट किया गया, जिसे बाद में हटा दिया गया. एनसीडब्ल्यू ने कहा कि आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आयोग को पत्र लिखकर सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

सुप्रिया श्रीनेत ने सफाई में क्या कहा?

सुप्रिया श्रीनेत ने पूरे प्रकरण पर सफाई देते हुए कहा कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है और उनमें से किसी ने बेहद अनुचित पोस्ट किया. उन्होंने कहा, जैसे ही मुझे पता चला मैंने वो पोस्ट हटा दिया. जो लोग मुझे जानते हैं, वे यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी भी किसी महिला के प्रति व्यक्तिगत और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती. मैं जानना चाहती हूं कि यह कैसे हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.