Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

संस्कारधानी में होली पर चढ़ा ‘अपराध’ का रंग, युवक ने महिला को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में दूसरी वारदात

31

इंदौर : एक ओर जहां प्रशासन लोगों से सौहार्दपूर्ण भाव के साथ होली मनाने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी बदमाश वारदात को अंजाम देने में लगे हुए हैं। कई जगहों पर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं तो कही पर मामूली विवाद में हत्या जैसे वारदातों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के गांधीनगर में महिला होली से पहले एक महिला की हत्या कर दी। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 24 घंटे में शहर में यह दूसरी हत्या की घटना है।

 मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला शहर के गांधी नगर इलाके का है। यहां का रहने वाला जावेद नाम का युवक मामूली विवाद में एक महिला की हत्या कर दी। आरोपी और मृतक महिला दोनों ही नशे के आदी थे। बताया जा रहा है कि दोनों सुपर कॉरिडोर पर सुनसान इलाके में नशा कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद जावेद ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भागीरथपुरा इलाके में भी हुई घटना

बता दें कि इससे पहले रविवार को शहर के भागीरथपुरा इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक धर्मेन्द्र यादव अपनी मुंहबोली बहन के घर होली मनाने आया था। इसी दौरान संजय उर्फ संजू उर्फ एंथोनी बुंदेला से उसकी कहासुनी हुई। आरोपी ने हथियार से धर्मेन्द्र पर हमला कर दिया। इससे धर्मेंद्र की मौत हो गई। बाद में आरोपी संजय ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.