Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर की लाखों रुपयों की धोखाधड़ी, भाजपा नेत्री के खिलाफ केस दर्ज

55

देवास। देवास जिले की भाजपा नेत्री के खिलाफ उज्जैन में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। महिला नेत्री का नाम पूजा बताया जा रहा है। आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी के आरोप है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला भाजपा की पदाधिकारी है। उन्‍हें एक विधायक ने ही पद दिलवाया था। खबर मिलने के बाद उक्त महिला नेत्री को पदमुक्त करने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में अधिकृत पत्र जारी नहीं किया गया है।

दबिश के दौरान पुलिस से हाथापाई

इधर, बुधवार रात को कंजर डेरा पर अवैध शराब व आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर टीआई रंजना गोखले के नेतृत्व में दबिश दी गई। इस दौरान कंजर समाज के कतिपय लोगों द्वारा पुलिस से हाथापाई की गई। बाद में अन्य थानों के पुलिस बल के साथ पुलिस ने सामान जब्त किया।

पुलिस के अनुसार आचार संहिता को देखते हुए कंजर डेरे पर दबिश दी गई थी। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर अशोक हाड़ा, इंदर हाड़ा व निखिल हाड़ा द्वारा पुलिस से हाथापाई की गई। रात्रि को दी गई दबिश में पुलिस ने दो बाइक सहित तीन स्थानों से अवैध शराब जब्त की है। गुरुवार अलसुबह एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया के नेतृत्व में अनुभाग के पुलिस बल द्वारा दोबारा दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने एक कार, 12 एलईडी टीवी, एक लैपटाप, मोटर पम्प सहित अन्य सामान जब्त किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.