Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Chain Snatching Case: मीना बाजार मार्ग पर हुई लूट का पर्दाफाश, दो बदमाश पुलिस हिरासत में Weather News Today: यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक छाएंगे बादल, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम Jantar Mantar Protests: गृह मंत्रालय के प्रतिबंध के बाद भी धरने पर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता... Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर...

छिंदवाड़ा में लगातार टूट रही कांग्रेस! कमलनाथ के करीबी नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, सामने आई ये वजह

54

छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव के लिए अब काफी कम समय बचा हुआ है। मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटों पर जोरशोर से प्रचार प्रसार देखा जा रहा है। तो वहीं लगातार कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ से ही कई कांग्रेसी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आ रहे हैं। ये बहुत बड़ी बात है कि कमलनाथ के ही सहयोगी अब कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं।

इस बीच, एक बार फिर कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ को जोर का झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रोटेम स्पीकर रहे दीपक सक्सेना ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि दीपक सक्सेना कमलनाथ के सबसे करीबी रहे है। 2018 में कमलनाथ के लिए दीपक सक्सेना ने अपनी विधायकी छोड़ी थी। दीपक सक्सेना का कमलनाथ से 40 साल पुराना नाता है।

अटकलें हैं कि सक्सेना बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। उन्होंने एमपी कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत परेशानियों के कारण जवाबदारी का न निर्वहन न कर पाने को इस्तीफे की वजह बताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.