Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

सीएम मोहन बोले- राहुल गांधी को न हिंदू धर्म की समझ और न EVM पर भरोसा

37

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ईवीएम पर बयान देकर भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के EVM पर दिए बयान को लेकर कहा कि EVM की वजह से लोकतंत्र का मान बढ़ता है। राहुल गांधी को बोलने से पहले विचार करना चाहिए कि वो क्या कह रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि राहुल गांधी को न हिंदू धर्म की समझ है और न लोकतंत्र की समझ है और न उन्हें EVM, चुनाव की वोटिंग मशीन पर भरोसा है,  जिसके भरोसे से दुनिया में भारत का मान बढ़ता है, लोकतंत्र का मान बढ़ता है। राहुल गांधी जी को विचार करना चाहिए वो क्या कह रहे हैं? उनके पार्टी के लोगों को भी विचार करना चाहिए कि राहुल गांधी को इस स्थिति में नेतृत्व कर्ता मान रहे या नहीं मान रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में कहा था कि ईवीएम के बिना नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं जीत सकते हैं। राजा की आत्मा EVM में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.