Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज

प्रेम प्रसंग से जुड़े छतरपुर टीआई सुसाइड केस के तार! जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

46

छतरपुर: छतरपुर पुलिस के जाबांज टी आई अरविंद कुजूर ने बीती शाम खुदकुशी कर ली है और पेप्टिक टाऊन स्थित बंगले में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। मौके पर मौजूद सेवादार द्वारा दिए बयान के आधार पर पुलिस ने मोबाइल खंगाला और एक युवती को हिरासत में लिया गया है। वर्तमान में जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

इस घटना की वजह टीआई के प्रेम प्रसंग को लेकर सामने आ रही है। अरविंद कुजूर तेज तरार टीआई थे जिनके कार्यकाल में कोतवाली पत्थर कांड में मुस्लिम विवाद छतरपुर में हुआ था जिस केस में दो सैकड़ा से अधिक लोगों पर मामला दर्ज हुआ था।

टीआई साहब द्वारा कई कार्रवाई छतरपुर पुलिस के लिए मील का पत्थर साबित हुई। मगर व्यक्तिगत मामलों में वह जाबांज नहीं रह पाए और खुदकुशी करके अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया, पूर्व में भी एक महिला मित्र द्वारा उन्हें FIR दर्ज कराकर ब्लैक मेल किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.