Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्क्रैप सेंटर में लगी आग, दो दुकानों के साथ तीन कारें भी जलीं

41

भोपाल। एमपी नगर क्षेत्र में स्थित मैकेनिक मार्केट के एक स्क्रैप सेंटर में अचानक आग लग गई। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। कुछ ही देर में इस आग ने पास में स्थित दो मैकेनिक की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यहां सुधरने के लिए आई एक कार के साथ पास में खड़ी दो अन्य कारें भी जल गईं। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है।

नगर निगम के अग्निशमन अमला प्रभारी रामेश्वर नील ने बताया कि एमपी नगर स्थित मैकेनिक मार्केट में आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम में रात करीब 2.10 बजे दी गई थी। जिसके बाद मौके पर बोगदा पुल, फतेहगढ़, माता मंदिर और गोविंदपुरा समेत अन्य फायर स्टेशन से 10 दमकलें भेजी गईं। तब तक आग स्क्रैप सेंटर और दो मैकेनिक की दुकानों को अपनी चपेट में लें चुकी थी। ऐसे में एक तरफ दमकलकर्मियों ने आसपास की दुकानों को बचाने के साथ इस आग को रोकने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि मैकेनिक की दुकान में एक ग्राहक कार सुधरने के लिए छोड़ गया था, लेकिन आग ने इसे भी अपनी चपेट में लें लिया। वहीं एक रहवासी की कार के साथ पास में खड़ी एक अन्य कार भी जल गई। इसके साथ ही दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

दुकान में आयल के साथ प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे, जिससे आग भड़क गई, और इसे बुझाने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ी। वहीं आग देखकर आसपास के रहवासियों में भी दहशत फैल गई। लोग आधी रात अपने घरों से निकल कर बाहर आ गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.