Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

14 साल के लड़के ने मासूम को टाॅयलेट लेजाकर किया रेप, पोस्टमार्ट में हुआ खुलासा, निजी अंगों पर चोटें, काटने के मिले निशान

50

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 14 साल के बच्चे ने एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।  पुलिस ने आरोपी बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के चाचा को भी सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में पकड़ा गया है।

बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उसके चाचा पर IPC की धाराओं और यौन अपराधों से जुड़े बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी उमेश कश्यप के अनुसार, बच्ची की मां की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उसने आरोपी को रंगे हाथों वारदात अंजाम देते पकड़ा था।शिकायत के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान बच्ची की मां घर के कामों में व्यस्त थी। इस बीच वह बच्ची को लेने आई तो वह नहीं मिली।   पड़ोसी ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला लड़का हाथ पकड़कर उसे शौचालय की तरफ ले गया था। वह बेटी को लेने के लिए मौके पर पहुंची तो शौचालय का दरवाजा बंद मिला।

पुलिस के अनुसार, महिला ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। काफी देर के बाद लड़के ने दरवाजा खोला और वह महिला को धक्का देकर भाग गया। महिला ने देखा कि उसकी बेटी खून से लथपथ हालत में बेहोश थी। वह उसे उठाकर तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के निजी अंगों पर चोटें लगी थीं। उसके शरीर पर नाखून मारने और दांतों से काटने के निशान थे।  आरोपी लड़के ने उसका मुंह भी दबा दिया था। दम घुटने की वह से वह बेहोश हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.