Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शिक्षक की हत्या का आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की सहायता का ऐलान

40

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस इलाके में आपसी झगड़े के बाद एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर जान लेने के मामले में आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और अजा/अजजा अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या में प्रयुक्त हथियार भी कर लिया गया है  जब्त
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार वाराणसी से आई शिक्षा विभाग की उस टीम का हिस्सा थे जो पुलिस की सुरक्षा में मुजफ्फरनगर शहर के सिविल लाइंस स्थित एसडी इंटर कॉलेज में उप्र बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आई थी। रविवार को विद्यालय का गेट बंद होने के कारण उनकी गाड़ी बाहर ही खड़ी थी। देर रात टीम की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने आपस में कुछ कहासुनी के बाद अपनी सरकारी बंदूक से शिक्षक धर्मेंद्र को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिलाधिकारी की अनुमति से डॉक्टरों के एक पैनल ने किया है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

‘राज्य सरकार ने मृतक परिवार के लिए 25 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया’
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि राज्य सरकार ने मृतक परिवार के लिए 25 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या का आरोपी हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश शराब के नशे में था और बार-बार तंबाकू की मांग कर वैन सवार दूसरे लोगों को सोने नहीं दे रहा था। जब धर्मेंद्र कुमार ने इसका विरोध किया तो उसने उनसे झगड़ा किया और अपनी सर्विस कार्बाइन से उन्हें गोली मार दी। शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के विरोध में जिले के शिक्षकों ने आंदोलन किया था। उन्होंने सरकार से मृत शिक्षक के परिजन को 10 करोड रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.