Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...

कांग्रेस का हथकंडा बार-बार झूठ बोलना है… शिवमोगा की रैली में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

59

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कर्नाटक के शिवमोगा में एक बड़ी रैली की. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्राथमिकता विकास, गरीब कल्याण और सामर्थ्यवान भारत है. कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है इसलिए वो तरह-तरह के हथकंडे आजमाती है. उसका पहला हथकंडा है बार-बार झूठ बोलो. सुबह शाम झूठ बोले.

पीएम ने कहा, कांग्रेस दूसरा हथकंडा है अपने झूठ को ढकने लिए नए झूठ बोलो, लेकिन जब पकड़े जाओं तो उसका ठिकरा दूसरे पर फोड़ दो. कांग्रेस के लोग बड़े बड़े झूठ बोलने में एक्सपर्ट हो गये हैं. यहां कर्नाटक में भी कांग्रेस ने यही किया. अब सरकार बनने के बाद भी वो झूठ बोलते जा रही है. कभी वो केंद्र पर आरोप लगाती है. क्योंकि कांग्रेस की मंशा कभी लोगों की भलाई करने की नहीं होती है. कांग्रेस का केवल एक ही इरादा होता है लोगों को लूटना. अपनी जेब भरना.

‘जनता इस बार कांग्रेस को चुन-चुन कर साफ करे’

कर्नाटक की जनता इस बार के लोकसभा में कांग्रेस को चुन-चुन कर साफ कर देना चाहिए. आप अपने वोट से कांग्रेस के विभाजनकारी मंसूबों को ध्वस्त करना है. कांग्रेस की नीतियों की वजह से गरीब और गरीब होता गया, कंगाल होता गया. कांग्रेस ने हमेशा देश के गरीब को मूल सुविधाओं से दूर रखा. पिछले 10 साल में भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर हुए हैं. ये इसलिए संभव हुआ क्योंकि हमने गरीबों की समस्याओं पर फोकस किया.

वंचित समुदाय की सेवा के प्रति बीजेपी हमेशा समर्थित है: PM

अपनी नीतियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये जो लाखों-करोड़ों लोगों को हमारी योजनाओं का फायदा मिला है उसमें एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के लोग हैं. पिछली बार मैं यहां शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आया था. वंचित समुदाय की सेवा के प्रति बीजेपी लगातार समर्थित है.

आजाद भारत के इतिहास में बीजेपी ही वो पार्टी है जिसने एससी और एसटी समुदाय के लोगों का राष्ट्रपति बनाया है.आज दुनिया में लोग भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा कर रहे हैं. भारत की पहचान अब मेट्रो और अंडर वाटर मेट्रो से हो रही है. भारत की पहचान हाई स्पीड इंटरनेट और फाइव जी से होती है. भारत की पहचान गांव-गांव यूपीआई टेक्नोलॉजी से होती है. बीजेपी अब इसी विकास अभियान को बढ़ावा दे रही है.

‘अगले पांच बड़े फैसलों का गवाह बनेगा’

प्रधानमंत्री ने कहा, शिवमोगा में कई ऐसे विकासकार्य किए गए जिससे यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं. अगले पांच साल देश उन फैसलों का गवाह बनेगा जो पहले कभी नहीं हुए. अगले पांच सालों में गरीब-कल्याण की योजनाएं 100 फीसदी लोगों को तक पहुंचेगी. अगले पांच सालों में युवाओं के लिए अवसर के नए द्वार खुलेंगे. ये रास्ता आपके वोट से पक्का होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.