Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेवाड़ी नगर परिषद में बड़ा एक्शन, फर्जी लोकेशन दिखाकर प्रॉपर्टी आईडी बनाने वाला क्लर्क सस्पेंड हरियाणा के कॉलेजों में शुरू होगा 'रिफॉर्म उत्सव 2026', विकसित राज्य के निर्माण में सुझाव देंगे विद्य... दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती से हरियाणा के 14 जिलों के वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें, एनसीआर सी... हरियाणा में मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान, छूटे हुए मतदाताओं के लिए नाम जुड़वाने का सुनहरा म... हरियाणा में प्रदूषण का कहर जारी, कैथल और गुरुग्राम में हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज हरियाणा के गोहाना में बैंक मैनेजर की गोली मारकर निर्मम हत्या, कार की टक्कर मारने के बाद बदमाशों ने द... CISCE ने जारी किया 2027 बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल, 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी और 12वीं की 9 फरवरी से... लुधियाना के सीएमसी अस्पताल के पुराने खंडहर हॉस्टल में लगी भीषण आग, आधा दर्जन रिहायशी मकान खतरे की जद... लुधियाना के सेवा केंद्रों में प्रशासनिक लापरवाही, ई-सेवा पोर्टल पर अटकीं 40 हजार फाइलें— प्रमाणपत्रो... पंजाब के मोगड़ा/बरेटा में चमकी किस्मत, 200 रुपये के लॉटरी टिकट ने बदल दी जिंदगी— बेटी के जन्म के दिन...

1.5 करोड रु. की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, विदेश भागने के फिराक में थे आरोपी, ऐसे हुआ खुलासा

75

भोपाल। राजधानी भोपाल की अयोध्यानगर पुलिस ने 1.5 करोड रु. की धोखाधडी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा फार्मा कंपनी के मालिक को केपेक्स के लिए 30 करोड़ रु का लोन दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ रु की धोखाधडी की गई थी। आरोपियों ने महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु के खातो में 1.5 करोड रु. का ट्रांजेक्शन कराया था। ठगी को अंजाम देने के बाद आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।

16 मार्च को फरियादी सलिल श्रीवास्तव पिता आर के श्रीवास्तव निवासी ई 4/300 अरेरा कालोनी भोपाल द्वारा शिकायत की गई कि उन्हें कोविड के बाद वर्ष 2021 में अपने फार्मास्यूटिकल बिजनेस को बढ़ाने के लिये 30 करोड़ रुपये की शीघ्र आवश्यकता थी, जिन्हें मिनाल निवासी आलोक कुमार खतारे ने अपने साथी गौरव धाकड़ के साथ कम ब्याज पर शीघ्र लोन एवं विदेश से प्राइवेट फंडिंग दिलाने का झांसा देकर षडयंत्रपूर्वक छलपूर्वक विभिन्न प्रकार की प्रोसेसिंग फीस औऱ चार्जेस के नाम पर कुल लगभग 1.5 करोड रूपये की धोखाधडी की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.