Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आधी रात को लगाए चौके-छक्के, विद्यासागर महाराज की प्रदर्शनी देख हुए अभिभूत

22

गुना : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुना क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र गुना की यात्रा कर रहे है। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया रोज़ाना कई सभाओं में भाग ले रहे है व पार्टी में नए सदस्यों को शामिल कर रहे है। कल अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री अपने कई कार्यक्रमों के बाद जैन समाज द्वारा आयोजित उनके प्रमुख धर्म गुरु “विद्यासागर जी महाराज “ के जीवन यात्रा चित्र प्रदर्शनी व जैन प्रीमियर लीग में शामिल हुए।

“विद्यासागर की जीवन यात्रा चित्र प्रदर्शनी” देखकर अभिभूत हुए सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया “विद्यासागर की जीवन यात्रा चित्र प्रदर्शनी” को देखकर अभिभूत हो गए। देर रात में कार्य्रकम स्थल पहुंचने के बाद भी केंद्रीय मंत्री लंबे समय तक धर्मगुरु की तस्वीरों को देखते रह गए। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैने सोचा था कि मैं आऊंगा और तीन-चार मिनट प्रदर्शनी को देखकर अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाऊंगा। अभी भी मेरे एक या दो कार्यक्रम बाकी है। इस पंडाल में प्रवेश करते ही आचार्य विद्यासागर महाराज जी की बाल अवस्था से लेकर अंतिम यात्रा तक उनके संपूर्ण जीवन की विवेचना इतनी सुंदर तरीके से प्रस्तुत की गई है कि मैं उन्हे विस्तार से देखे बिना नही रह सका और समय का पता ही नही चला। हर एक नौजवान इस प्रदर्शनी को केवल देखकर समझना नहीं, बल्कि अंतर आत्मा में इसे धारण करना है कि, कैसे एक व्यक्ति जिंदगी का सफर सिद्धांतों के साथ तय करता है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि, विद्यासागर महाराज हम सब के लिए एक केवल धार्मिक स्रोत नहीं लेकिन जीवन की एक प्रेरणा है।

देर रत सिंधिया ने खेला क्रिकेट

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आगे कहा कि, मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरणों में नमन करने का मौका कई बार प्राप्त हुआ। अंतिम बार भोपाल में जब उन्होंने मुझे आशीर्वाद प्रदान किया था, वो स्मरण मेरी जिंदगी के आखिरी समय तक मेरे साथ रहेगा।” इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जैन समाज द्वारा आयोजित “जैन प्रीमियर लीग” में खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। इस दौरान रात 12 बजे केंद्रीय मंत्री ने चौके-छक्के लगाए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपनी गुना यात्रा के दौरान लगातार सुबह 8 बजे से रात्रि 2 बजे तक अलग-अलग क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और लोगों से मिल रहे है। 16 मार्च को केंद्रीय मंत्री सिंधिया सुबह शिवपुरी से निकले थे और 11 कार्यक्रमों को पूरा कर गुना पहुंचे थे। उनका 16-18 घंटे एक्टिव रहना कार्यकर्ताओं में भी जोश भर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.