Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सिद्धू मूसेवाला के घर फिर गूंजी किलकारी, मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म, बच्चे की पहली तस्वीर आई सामने

32

 पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी। सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आज सुबह ही जानकारी शेयर की कि वो एक बच्चे के पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी चरण ने एक बेटे को जन्म दिया है। बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर की और पंजाबी में लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’

बता दें कि 29 मई 2022 को अज्ञात लोगों ने मानसा के जवाहर गांव में गोली मारकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। बता दें कि, सिद्धू मूसे वाला का कोई भाई-बहन नहीं है  वो अपनी मां की इकलौती संतान थे। उनकी हत्या के बाद उनका परिवार पूरी तरह से अकेला पड़ गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.