Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गाड़ी में चढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 11वीं के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या

44

इंदौर: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गाड़ी पर चढ़ने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में 11वीं के स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजन घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस पूरे मामले में बाणगंगा थाना टी आई लोकेश भदौरिया के अनुसार कुशवाहा नगर में पुलिस को सूचना मिली कि दो पक्षों का आपसी में विवाद हुआ है। आरोपी ऋतिक, हर्ष, महेंद्र, अशोक चौहान, प्रेमलाल दशोरे, अजय पंडित और हितेश प्रजापत के घर के सामने रहने वाले मृतक कोटेश्वर चौरे और उसके साथ खड़े कुलदीप को आरोपियों द्वारा चाकू से हमला किया गया जिसमें कुलदीप के हाथ में चाकू लगा और दूसरा चाकू कोटेश्वर के छाती पर लगने से कोटेश्वर को अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि इलाके में एक गाड़ी खड़ी हुई थी जो कि आरोपियों की थी कोटेश्वर उसे गाड़ी पर चढ़कर रास्ता पार कर रहा था गाड़ी पर चढ़ने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया जो हत्या में तब्दील हो गया। वहीं पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में कुलदीप को भी चोट लगी है जो कि अस्पताल में भर्ती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.