Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

40 की उम्र के बाद बाल झड़ने के हो सकते हैं ये कारण, इस तरह करें कंट्रोल

25

बाल झड़ने की समस्या आजकल बहुत आम होती जा रही है. इसके पीछे, प्रदूषण, शरीर में बदलाव और बढ़ती उम्र आम कारण हो सकते हैं. 40 की उम्र के बाद तो ये समस्या आम हो जाती है. ऐसे में वो लोग बालों को झड़ने से रोकने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसके बाद भी कुछ खास फर्क नजर नहीं आता है.

ऐसे में सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर बाल झड़ने का कारण क्या है? जब आपको ये पता चल जाएगा, तब उसके मुताबिक इसे कंट्रोल करने का प्रयास किया जा सकता है.

40 की उम्र के बाद बाल झड़ने के कारण

हार्मोन्स में बदलाव

जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, वैसे ही शरीर में हार्मोन्स की मात्रा कम या ज्यादा हो जाती है. खास करके महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन की कमी और पुरुषों में डीएचटी में वृद्धि होने के कारण बाल पतले होने और झड़ने लग सकते हैं.

न्यूट्रिशन डेफिशियेंसी

शरीर में विटामिन और न्यूट्रिशन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाने के कारण बाल झड़ने या फिर उससे संबंधित समस्या सकती हैं.

ब्लड सर्कुलेशन

जिन लोगों का ब्लड सर्कुलेशन किसी कारण से कम होता है उनके बालों के फॉलिकल्स को सही से पोषण नहीं मिलता है और बाल झड़ने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मेडिकल कंडीशन

कई तरह की मेडिकल कंडीशन जैसे कि थायराइड, ऑटोइम्यून डिजीज, क्रोनिक डिजीज जैसे कई समस्याएं बाल झड़ने का कारण बन सकती हैं.

इसी के साथ ही कुछ ऐसी बातें है जिनका ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है

हेल्दी डाइट

अपनी डाइट में विटामिन, न्यूट्रिशन और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें, जो बालों के लिए हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो.

स्कैल्प की मसाज

नियमित रूप से तेल लगाना और स्कैल्प की मसाज करना बहुत जरूरी है. इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है और ये बालों के फॉलिकल्स को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.

हेल्दी लाइफस्टाइल

तनाव को कम करने का प्रयास करें. साथ ही नियमित रूप से ऐसी एक्सरसाइज और योगा करें, जो आपके बालों के लिए अच्छी साबित हों.

एक्सपर्ट से लें सलाह

ऐसे में अगर कई कोशिशें करने के बाद भी आपके बाल लगाता ज्यादा झड़ रहे हैं. तो किसी एक्सपर्ट से इसके बारे में बात करें. वो आपके बालों और स्थिति के मुताबिक सही प्रोडक्ट्स लेने की सलाह देंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.