Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध...

सड़क पर साड़ी पहन निकलेंगी 25000 महिलाएं, नया कीर्तिमान करेंगी स्थापित

33

 इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड के तौर पर भी देखा जा रहा है। दरअसल इंदौर में 7 मार्च को पारंपरिक वेशभूषा को बढ़ावा देने के लिए 25000 महिलाएं साड़ी में वॉकथॉन करेंगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज इंदौर के नेहरू स्टेडियम में परंपरागत परिधान साड़ी को बढ़ावा देने के लिए वाकेथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 25 हजार से अधिक महिलाएं साड़ी पहनकर शामिल होने की संभावना है। नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शिरकत करेंगे। शाम 4 बजे नेहरू स्टेडियम में वाकेथॉन का आयोजन शुरू होगा।

वॉकथॉन शाम को नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर वापस नेहरू स्टेडियम में ही समाप्त होगी। अब तक यह वाकेथॉन पुणे और सूरत में हो चुकी है। इंदौर में आयोजित हो रही इस वाकेथॉन में एक नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है। वन भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर नारी, गर्व से पहने साड़ी के ध्येय पर यह वाकेथॉन हो रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले सूरत में 10 हज़ार तो पुणे में 15,000 महिलाओं ने साड़ी पहनकर वॉकथॉन किया था। इंदौर शहर इस रिकार्ड को तोड़ते हुए शहर की 25000 महिलाओं पारंपरिक साड़ियों में वॉकथॉन करेंगे। जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है इंदौर के नेहरू स्टेडियम से यह वाकथान होगा जिसका रुट 2 किलोमीटर तक होगा। आज शाम 4 बजे सीएम डॉ मोहन यादव हरी झंडी दिखाएंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.