Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ...

सड़क पर साड़ी पहन निकलेंगी 25000 महिलाएं, नया कीर्तिमान करेंगी स्थापित

34

 इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड के तौर पर भी देखा जा रहा है। दरअसल इंदौर में 7 मार्च को पारंपरिक वेशभूषा को बढ़ावा देने के लिए 25000 महिलाएं साड़ी में वॉकथॉन करेंगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज इंदौर के नेहरू स्टेडियम में परंपरागत परिधान साड़ी को बढ़ावा देने के लिए वाकेथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 25 हजार से अधिक महिलाएं साड़ी पहनकर शामिल होने की संभावना है। नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शिरकत करेंगे। शाम 4 बजे नेहरू स्टेडियम में वाकेथॉन का आयोजन शुरू होगा।

वॉकथॉन शाम को नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर वापस नेहरू स्टेडियम में ही समाप्त होगी। अब तक यह वाकेथॉन पुणे और सूरत में हो चुकी है। इंदौर में आयोजित हो रही इस वाकेथॉन में एक नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है। वन भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर नारी, गर्व से पहने साड़ी के ध्येय पर यह वाकेथॉन हो रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले सूरत में 10 हज़ार तो पुणे में 15,000 महिलाओं ने साड़ी पहनकर वॉकथॉन किया था। इंदौर शहर इस रिकार्ड को तोड़ते हुए शहर की 25000 महिलाओं पारंपरिक साड़ियों में वॉकथॉन करेंगे। जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है इंदौर के नेहरू स्टेडियम से यह वाकथान होगा जिसका रुट 2 किलोमीटर तक होगा। आज शाम 4 बजे सीएम डॉ मोहन यादव हरी झंडी दिखाएंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.