Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

मध्य प्रदेश में न्याय यात्रा का आज आखिरी दिन, धार में जमकर बरसे राहुल, कहा – कुछ उद्योगपति देश का हर व्यापार करते हैं..

52

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आखिरी दिन है। इसके बाद यह यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा के पांचवें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बदनावर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे भी मौजूद रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसते हुए कहा की मोदी जी की मंशा है अमीर और अमीर हो जाए गरीब और गरीब हो जाए।

PunjabKesari

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जी का तो सिर्फ इलेक्शन पर ध्यान रहता है। मोदी जी को मणिपुर की चिंता नहीं है। भाजपा विकास नहीं चाहती है। हमारे बच्चों की पढ़ाई नहीं चाहती है गरीब बच्चे आगे आएंगे तो उनको मुश्किल हो जाएगी सीबीआई ,ईडी , इनकम टैक्स का डर दिखाया जा रहा है। जिन्होंने पार्टी को पैसे दिए हैं। उनके नाम यह उजागर नहीं करते खड़गे ने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।

PunjabKesari

वहीं राहुल गांधी ने भी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सीधी आदिवासी पेशाब कांड के मामले में भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा आदिवासियों पर अत्याचार की है आदिवासियों के साथ-साथ दलित पिछड़े वर्ग के साथ भाजपा यही करती है। राहुल ने कहा कि भाजपा आदिवासियों को वन में ही रखना चाहती है। राहुल गांधी ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल का मालिक कोई आदिवासी नहीं होता दो फ़ीसदी लोगों ने पूरे देश पर कब्जा कर रखा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.