Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

झगोटिया माइंस का टेलिंग टैंक फूटने से कई घरों में घुसा मलबा, पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं, प्रशासन मौन..

39

जबलपुर। जबलपुर के गांधीग्राम के समीप स्थित एक आयरन ओर की खदान से निकलने वाले टेलिंग स्टॉक का टैंक फूट जाने से टेलिंग का मलबा भारी मात्रा में आसपास के इलाके में फैलते हुए करीब 10 से 12 घरों में घुस गया। साथ ही जबलपुर कटनी हाइवे में भी यह मलबा फैलने से काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा।

दरअसल गांधीग्राम के समीप स्थित झगोटिया माइंस में आयरन ओर की प्रोसेसिंग की जाती है और उससे निकलने वाले टेलिंग के लिए एक डैम जैसा टैंक बनाया गया है जो कि मंगलवार की सुबह ओवल फ्लो होने की वजह से फूट गया। आयरन ओर से निकलने वाला वेस्टेज यानी कि टेलिंग का मलबा आसपास के इलाके में फैल गया। आनन फानन में माइंस द्वारा मशीन लगाकर मलबा हटाने की कोशिश की गई। लेकिन पूरी तरह से मलबा हटाया नहीं जा सका।

वहीं इस माइंस में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं जो कि खनिज नियमों के खिलाफ हैं। उसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जाता ना ही कोई कार्यवाही माइंस के खिलाफ की जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.