Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

पिता मुकेश और चाचा अनिल जैसे बंटवारे का डर नहीं, आकाश ‘राम’ जैसा भाई: अनंत अंबानी

51

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चीफ नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी कुछ ही महीनों में राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी शादी से पहले का प्री-वेडिंग फंक्शन कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है. इससे ठीक पहले अनंत अंबानी ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आकाश अंबानी को ‘राम’ जैसा भाई बनाया है.

दरअसल एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने कहा कि उन्हें अपने पिता और चाचा अनिल अंबानी के बीच हुए बंटवारे के झगड़ों जैसा कोई डर नहीं है. बल्कि उनका बड़ा भाई आकाश तो बिलकुल राम की तरह है.

गौरतलब है कि रिलायंस परिवार की पिछली पीढ़ी में बंटवारे को लेकर काफी बड़ा झगड़ा हुआ था, जिसे लेकर मीडिया में खूब सुर्खियां बनी थीं. मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के झगड़े में मां कोकिलाबेन को बीच-बचाव करना पड़ा था. इसके बाद रिलायंस के बिजनेस का बंटवारा हो गया था. मुकेश अंबानी को जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमान मिली थी, वहीं अनिल अंबानी को रिलायंस टेलीकम्युनिकेशंस और रिलायंस कैपिटल जैसे बिजनेस मिले थे.

‘वनतारा’ को लेकर चर्चा में अनंत अंबानी

अपनी शादी के अलावा अनंत अंबानी हाल में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. ‘वनतारा’ रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में बना एक वर्ल्ड क्लास एनिमल शेल्टर है. ये 3000 एकड़ में फैले ग्रीन बेल्ट में डेवलप किया गया है. ये दुनिया के सबसे बड़े एनिमल रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन सेंटर में से एक है. यहां दुनियाभर में घायल या चोटिल होने वाले जानवरों को लाया जाता है. उनकी यहां देखभाल होती है, उनका इलाज होता है और उन्हें मौत के मुंह से बाहर निकालने के साथ-साथ उनके पुनर्वास का इंतजाम किया जाता है.

यहां जानवरों को जंगल की तरह माहौल देने का प्रबंध किया गया है. इसलिए यहां हरी-भरी जमीन के साथ-साथ नेचुरल वॉटर बॉडीज का भी पूरा ध्यान रखा गया है. इस सेंटर पर अभी करीब 2,000 रेस्क्यू किए गए जानवर मौजूद हैं.

मुकेश ने खुद बनाया ‘सत्ता हस्तांतरण’ का प्लान

मुकेश अंबानी और उनके भाई अनिल अंबानी के बीच बंटवारे की एक मुख्य वजह पिता धीरूभाई अंबानी का अपनी वसीयत छोड़कर नहीं जाना था. ऐसे में मुकेश अंबानी ने इससे सबक लेते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के बिजनेस को अगली पीढ़ी तक ट्रांसफर करने के लिए खुद एक प्लान बनाया है. इसके हिसाब से आकाश अंबानी को जहां टेलीकॉम और जियो का बिजनेस सौंपा जाना है. वहीं ईशा अंबानी को रिलायंस का रिटेल कारोबार सौंपा जाना है, जबकि अनंत अंबानी के हिस्से में रिलायंस का न्यू एनर्जी बिजनेस आएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.