Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उड्डयन मंत्री सिंधिया के प्लेन को नहीं मिली लैंडिंग की परमिशन, वापस जाना पड़ा दिल्ली, जानें क्या है वजह

28

भोपाल : मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल समेत कई जिलों मौसम ने अचानक करवट ली। इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए और आंधी-तूफ़ान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। ख़राब मौसम के चलते नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि, खराब मौसम के कारण केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्लेन की भोपाल में लैंडिंग नहीं हो सकी।

खराब मौसम की वजह से नहीं मिली प्लेन को लैंडिंग की परमिशन

 दरअसल, आज भाजपा कोर कमिटी की बैठक मध्य प्रदेश के भोपाल में रखी गई थी। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आ रहे थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से प्लेन भोपाल के ऊपर चक्कर लगाता रहा। बाद में ATC से लैंडिंग की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से सिंधिया का प्लेन दिल्ली की ओर मुड़ गया। वहीं भोपाल आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को भी इंदौर की ओर डाइवर्ट कर दिया गया।

मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट

 मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने भोपाल समेत कई जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मंगलवार को यहां तेज हवाओं के बाद बारिश हुई. साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। हवाएं इतनी तेज थीं कि कई पेड़ तक टूट गए. साथ ही सड़क पर ट्रैफिक बूथ गिर गए और कई रेहड़ी तक भी पलट गई। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इनमें हवाओं की रफ्तार का अंदाजा हुए नुकसान से लगाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.