Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

महिला SHO का पति थाने की जीप से करता था वसूली, वीडियो वायरल हुआ तो नप गईं थानेदार

46

बिहार के दरभंगा में फर्जी थानेदार बनकर वसूली का मामला सामने आने के बाद अब महिला थानेदार के पति की करतूत सामने आई है. बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष किरण कुमारी का पति थाने की सरकारी गाड़ी में घूमता था और लोगों पर धौंस जमाकर पैसों की अवैध उगाही करता था. इसकी शिकायत औरंगाबाद के एसपी के पास पहुंची तो उन्होंने ना सिर्फ महिला थानेदार को सस्पेंड कर दिया बल्कि उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि उपहारा SHO किरण कुमारी का पति विजेन्द्र कुमार अक्सर थाने की गाड़ी पर सवार होकर इलाके में निकल जाते थे और सड़क से गुजरने वालों पर रौब गांठकर उनसे पैसों की अवैध वसूली करते थे. इसी माह 19 फरवरी को भी थाने की गाड़ी पर सवार होकर वसूली पर निकले थे. आरोप है कि वो उपहारा थाना क्षेत्र के बेला गांव के पास वसूली कर रहे थे तब विजेंद्र की इस कारस्तानी का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया और जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों के हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

मुख्यालय डीएसपी ने की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद औरंगाबाद एसपी एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने इसका संज्ञान लिया और मुख्यालय डीएसपी नभ वैभव को इसकी जांच सौंपी. डीएसपी मुख्यालय ने बेला पहुंचकर इस पूरे मामले की जांच की, साथ ही उपहार थानाध्यक्ष किरण कुमारी से भी उनका पक्ष जाना. इसके बाद डीएसपी ने औरंगाबाद एसपी को मामले में रिपोर्ट सौंप दिया. इसके बाद डीएसपी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने SHO किरण कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है . इसके साथ ही एसपी ने किरण कुमारी की इस लापरवाही को बड़ी अनदेखी मानते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा भी कर दी है.

दो घूसखोर दारोगा सस्पैंड

वहीं बिहार के सारण जिले में एसपी गौरव मंगला ने दो घूसखोर दारोगा का निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है. आरोप है कि अलग-अलग थानों में तैनात दोनों दारोगा केस से बाहर निकालने और केस में मदद करने के नाम पर पैसे और दारू-मुर्गा की डिमांड कर रहे थे. दोनों की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद एसपी ने शुरुआती जांच के बाद यह कार्रवाई की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.