Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन FIR मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: पुलिस जांच में दखल रोकने के लिए याचिका, CJP... मुरैना में बड़ा हादसा टला: उफनती चंबल में 150 यात्रियों से भरा स्टीमर हुआ बंद, 10 किमी दूर भिंड तक ब... पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का...

इंदौर के इस पेट्रोल पंप पर क्राइम ब्रांच का छापा, बड़ी मात्रा में पकड़ा गया नकली पेट्रोल- डीजल

34

इंदौर: इंदौर के तीन इमली स्थित एयसर कंपनी का बंद पेट्रोल पंप को अवैध रूप से संचालित कर नकली पेट्रोल डीजल बेचा जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच आज छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां से 15000 लीटर से अधिक केमिकल मिक्स डीजल एवं पेट्रोल बरामद किया गया।

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर जीतू मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह छापेमारी की, जिसमें अवैध रूप से संचालित हो रहे इस पेट्रोल पंप पर 10 से 15000 लीटर पेट्रोलियम डीजल बरामद हुआ। हमने इस कार्रवाई की जानकारी इंदौर खाद विभाग को भी दे दी है। आगे की कार्रवाई इंदौर खाद्य विभाग करेगा। उल्लेखनीय है कि इंदौर खाद्य विभाग के द्वारा 2015-16 में उक्त पेट्रोल पंप की सारी मान्यताएं निरस्त कर दी गई थी। अब पीतमपुर से लाकर अवैध रूप से इस पेट्रोल पंप को संचालित कर पेट्रोल और डीजल अंतरराष्ट्रीय बसों को बेचा जा रहा था। इंदौर खाद्य विभाग में इस पर अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.