Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ...

इंदौर : मकान में लगी भीषण आग, दम घुटने से महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर

31

इंदौर: इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक मकान में भीषण आग लगने के कारण बड़ा हादसा हो गया जिसमें की एक महिला की मौत हो गई। वही महिला के पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।

घटना मंगलवार सुबह की है, जहां इंदौर के परदेशीपुरा इलाके की क्लर्क कॉलोनी में किराना दुकान भीषण आग लग गई, आग लगने के कारण अज्ञात बताये जा रहे है। आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रहने वाला परिवार आग में फंस गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने जैसे-तैसे सबको निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है। महिला की मौत दम घुटने और जलने से हुई है। नंदानगर के क्लर्क कॉलोनी में मांगीलाल बद्रीलाल ब्रदर्स की यह दुकान बताई जा रही है। दुकान मालिक का परिवार भी ऊपर ही रहता है, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.