Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा पर सम्राट चौधरी ने साधा निशाना, कहा- उनको पहले लूट यात्रा….

67

पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को पहले लूट यात्रा निकालनी चाहिए थी। उनको बताना चाहिए था कि बिहार में उन्होंने और उनके परिवार ने कितना भ्रष्टाचार किया है। इसके साथ ही उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत का बड़ा दावा किया।

20 फरवरी से ‘जन विश्वास यात्रा’ शुरू करेंगे तेजस्वी 
बता दें कि बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राजद के नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनाने के बाद राज्य की जनता को 17 महीने की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां बताने और उनका विश्वास हासिल करने के लिए 20 फरवरी से ‘जन विश्वास यात्रा’ शुरू करेंगे। इस यात्रा में उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

यह है तेजस्वी की यात्रा का शेड्यूल
बताया जा रहा है कि 20 फरवरी से 29 फरवरी तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान तेजस्वी राज्य भर में 32 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह लगभग एक हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगे। यात्रा के पहले दिन 20 फरवरी को वह मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन वह मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, 22 फरवरी को सीवान, छपरा, आरा, 23 फरवरी को बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, 24 फरवरी को गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, 25 फरवरी को वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, 26 फरवरी को सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, 27 फरवरी को सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय तथा 29 फरवरी को कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.