Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बदला मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गर्मी में बरसात के नजारे

46

 जबलपुर। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए कहा जा रहा है कि अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। गर्मी के सीजन में बरसात सा नजारा देखने मिलेगा। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान न में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप बना हुआ है और उत्तराखंड में एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ ही ओडिशा से लेकर विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु और मराठवाड़ा होते हुए कोमरीन तक एक द्रोणिका और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में एक चक्रवात बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी में बना प्रति चक्रवात भी प्रमुख

इन मौसम प्रणालियों में बंगाल की खाड़ी में बना प्रति चक्रवात भी प्रमुख है, जिसके प्रभाव से वातावरण में नमी आने से बादल बन रहे और वर्षा हो रही। 10 अप्रैल और 13 अप्रैल को फिर नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आएगी। आगामी चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।

24 घंटे में तीन डिग्री गिरा पारा

बादल-वर्षा के चलते बीते 24 घंटे के दौरान ही दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक कम हो गया। वहीं रात के तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को का दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री से तीन डिग्री की गिरावट के साथ 31.8 और न्यूनतम 24.0 डिग्री से तीन डिग्री लुढ़क कर 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी आने से गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.