Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लाठियां खाई फिर भी कम नहीं हुआ देशभक्ति का जोश अंग्रेजी शासन से महिलाओं का ऐसा रहा संघर्ष – Sagar News: Independence day 2023: लाठियां खाई फिर भी कम नहीं हुआ देशभक्ति का जोश अंग्रेजी शासन से महिलाओं का ऐसा रहा संघर्ष

40

सागर। देश के स्वतंत्रता संग्राम में सागर जिले के सेनानियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जिले में वर्ष 1942 के समय निकले जुलूसों में कई बार पुलिस और अंग्रेजों ने लाठीचार्ज किया और जेल में भी डाला।

1942 में महात्मा गांधी की अगवानी में चले विभिन्न आंदोलनों में सागर से हजारों लोग शामिल हुए थे। जिले के ऐसे ही 50 से ज्यादा सेनानी और उनके परिवार के लोग हैं जो आजादी के इतिहास की गाथा सुनाते हैं। जिला प्रशासन द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जानकारी में जिले के 53 परिवारों की जानकारी दी गई है।

जुलूस निकाला तो हुआ लाठीचार्ज

अगस्त 1942 में देशभर में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था और सागर में भी हजारों लोग आंदोलन में शामिल हुए। चकराघाट से भी झंडा जुलूस निकाला गया था, जिसमें लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर जुलूस निकाला। शहर के अधिकांश लोगों ने अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाया था।

13 अगस्त को महात्मा गांधी के आह्वान पर सागर के गुजराती बाजार में बहुत बड़ा जुलूस निकाला गया। पुलिस ने इस जुलूस पर जमकर लाठीचार्ज किया। इसके विरुद्ध स्व. मथुरा प्रसाद दुबे की अगुवाई में गिरफ्तारी दी गई। 13 अगस्त 1942 को उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था।

4000 से ज्यादा लोगों को जेल में डाला

जिला प्रशासन के पास स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हिस्सा लेने वाले लोगों की पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन जिले में वर्तमान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और दुनिया छोड़ चुके सेनानियों के आश्रितों को पेंशन दी जा रही है। असहयोग आंदोलन सहित अन्य आंदोलनों में साढ़े 3 से चार हजार लोगों को जेल में डाला गया था। इसके अलावा विदेशी हुकूमत ने इनमें से कई लोगों की संपत्तियां कुर्क कर ली थीं।

महिलाओं को सरकारी स्कूल में किया बंद

आजादी की लड़ाई में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर 1942 में ही एक बार तिरंगा जुलूस निकाला था और अंग्रेजों के समय से बनी सरकारी स्कूल, जो आज एक्सीलेंस स्कूल के नाम से जानी जाती है, उसमें तिरंगा फहराने के लिए सैंकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए थे। इस दौरान लाठियां चलाई गई थीं। महिलाओं को इसी सरकारी स्कूल में बंद कर दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.