Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिहार के दरभंगा में देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान झड़प, 10 से अधिक लोग घायल

45

दरभंगाः बिहार में दरभंगा जिले के कुछ हिस्सों में देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान हुई झड़पों में 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गृह विभाग ने शनिवार को एक परिपत्र जारी कर, दरभंगा जिले में विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए संदेश भेजने और त्वरित संदेश भेजने संबंधी सेवाओं को 19 फरवरी को दोपहर दो बजे तक निलंबित करने का निर्देश दिया। परिपत्र में कहा गया है, ‘‘कुछ असामाजिक तत्व लोगों के बीच वैमनस्य पैदा करने एवं अफवाहें फैलाने के मकसद से आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं।”

वहीं जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘दरभंगा के बहेड़ा इलाके में शुक्रवार को देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया… इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।” बयान में बताया गया है कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और अब तक 40 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया है कि 150 से अधिक नामजद और अज्ञात संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दरभंगा के बिशनपुर और हायाघाट थाना क्षेत्रों में भी दो समुदायों के बीच शुक्रवार को मामूली झड़प हुई। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भागलपुर जिले के लोदीपुर इलाके में भी इसी तरह की घटना हुई थी और स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.